March 6, 2026 2:59 pm
ब्रेकिंग
झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्ता... दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी...
छत्तीसगढ़

कोरबा में रिंगर वैन हादसे का शिकार, एकलव्य स्कूल के दो टीचर्स की मौत, 7 घायल

कोरबा: गुरुवार को कोरबा में भीषण सड़क हादसे से चीख पुकार मच गई. कटघोरा-अम्बिकापुर हाईवे पर एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों को लेकर जा रही रिंगर वैन और माजदा ट्रक के बीच टक्कर हो गई.भीषण सड़क हादसे में शिक्षकों से भरे वाहन के परखच्चे उड़ गए.वाहन में सवार शिक्षकों को गंभीर चोटें आई थी. टक्कर इतनी तेज थी कि शिक्षिका अंजना शर्मा और मंजू शर्मा ने दम तोड़ दिया.

7 टीचर्स गंभीर घायल: हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद 7 शिक्षकों को मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है . जहां सभी शिक्षकों का इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा ?: यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह घटित हुआ.प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा में संचालित एकलव्य विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रिंगर वाहन से सुबह के वक्त रवाना हुए थे.वैन अभी तानाखार मुख्य मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार माजदा ट्रक के चालक ने इसे अपने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में माजदा की टक्कर से भारी नुकसान हुआ.

टीचर्स और छात्रों का आई चोटें: वाहन में सवार शिक्षक और छात्रों को गंभीर चोटें आई है. बताया गया कि ग्राम नवागांव कटघोरा से ये सभी टाटा रिंगर में सवार होकर पोड़ी स्थित एकलव्य विद्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे. ये शिक्षक-शिक्षिकाएं किराए आदि के मकान में सपरिवार रहते हैं और एक वाहन से एकलव्य विद्यालय एक साथ आना-जाना करते हैं. गुरुवार को भी शिक्षकगण दीपांकर, अभय, राहुल, देवराज, अंजना, रिया, संगीता, शुभ्रा, मंजू, आदि करीब 12 लोग घर से रवाना हुए थे. तानाखार के पास इनकी रिंगर को अंबिकापुर की ओर से आ रही माजदा मालवाहक वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. डायल 112 की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया.यहां से घायल 7 शिक्षकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर किया गया है. घायलों में 2 शिक्षक की हालत गंभीर थी, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई जारी है- धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा थाना प्रभारी

ओवरटेक के दौरान हादसा: बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुई है. जैसे ही कार ड्राइवर ने आगे चल रही वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बगल से कार को आगे बढ़ाया. उसी दौरान सामने से आ रही माजदा से टक्कर हो गई और कार एक बार पलटने के बाद वापस सीधे खड़ी हो गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. एक शिक्षिका के साथ मासूम बेटा भी था. जो बाल-बाल बच गया और जिसे मामूली चोट आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button