February 13, 2026 4:02 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

रात 3 बजे बेटी के कमरे में दिखा डरावना मंजर, पिता ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स हैरान और सहमे हुए हैं. इस वीडियो में एक शख्स रात के 3 बजे अपनी बेटी के कमरे में जाता है, क्योंकि उसे वहां से अजीब-सी हंसी की आवाज सुनाई दे रही थी. लेकिन वहां जाते ही जो मंजर उसने देखा, वो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था.

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटी-सी बच्ची कमरे में अलमारी के बगल में फर्श पर अकेली बैठी हुई है. पहले तो शख्स को सब कुछ नॉर्मल लगा, लेकिन तभी अचानक अलमारी से दो डरावने हाथ निकलते हैं और बच्ची के बालों से खेलने लगते हैं. यह देख शख्स बुरी तरह घबरा जाता है और दौड़कर अपनी बेटी के पास जाता है, लेकिन तब तक हाथ गायब हो चुके थे.

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह से हाथ निकलते दिखाई दिए, वहां सिर्फ एक गुड़िया पड़ी थी. वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स अपनी बेटी को पुकारता है और उसे हिलाता है, लेकिन बच्ची बिना रिएक्ट किए चुपचाप बैठी रहती है, मानो उसे कुछ पता ही न हो.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @scaryencounter नामक एक पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में अधिकांश नेटिजन्स हैरानी जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है.

एक यूजर ने लिखा, मुझे तो वो गुड़िया ही प्रेतवाधित लग रही है. दूसरे ने कहा, यह वीडियो मैंने रात में देखा, मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए. एक और यूजर ने सलाह दी, इस घर को तुरंत साफ और पवित्र करने की जरूरत है.

वीडियो की सच्चाई पर उठे सवाल

हालांकि, कई नेटिजन्स इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं. उनका कहना है कि कोई भी पिता अपनी बेटी को बचाने से पहले उसका वीडियो क्यों बनाएगा? एक यूजर ने लिखा, अगर सच में ऐसा कुछ हुआ होता, तो कोई भी पिता अपनी बेटी को तुरंत गोद में उठाकर वहां से भागता, न कि उसे हिलाता रहता.

Related Articles

Back to top button