February 13, 2026 3:54 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Jalandhar-Chandigarh Road पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार, उड़े परखच्चे

जालंधर: पंजाब में लगातार कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। आज भी घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। वहीं पिछले 3 दिनों से पंजाब में पड़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसे की घटनाएं भी सामने आने लगी है। बीते दिन भी जालंधर में कोहरे के कारण 5 वाहनों की टक्कर हो गई थी।

वहीं आज ताजा मामला जालंधर-चंडीगढ़ रोड़ पर देखने को मिला है। जहां घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्राली से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद घटना स्थल पर दूसरी एंबुलेंस को बुलाकर मरीज को उसमें शिफ्ट किया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां राहगीरों की मदद से एंबुलेंस को सड़क से किनारे करवाया गया। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम हो गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button