February 24, 2026 10:30 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

Richi Travel Raid Case: ED की बड़ी कार्रवाई, कागजात के साथ-साथ मिला ये सब

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिची ट्रैवल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अहम दस्तावेज और भारी मात्रा में नकदी व कीमती धातुएं बरामद की हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने रिची ट्रैवल के कार्यालय और उसके घर पर छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ी बरामदगी दिल्ली में मौजूद रिची ट्रैवल के एक सहयोगी के ठिकानों से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, ED ने वहां से करीब 4.50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, लगभग 6 किलोग्राम सोना और करीब 300 किलोग्राम चांदी जब्त की है। बरामदगी को देखते हुए जांच एजेंसी को बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है।

ED अब जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्तियों की फोरेंसिक जांच कर रही है, ताकि धन के स्रोत और इसके इस्तेमाल से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, ED की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button