February 24, 2026 12:55 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

‘अप्रैल 2026 में रिटायर होकर पंजाब आएंगे 22-22 साल के लड़के’, CM मान ने उठाए बड़े सवाल

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्र सरकार की योजनाओं पर बड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा में जो बदलाव कर रही है, वह लोगों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि इससे मेहनतकश लोगों को मिलने वाले रोजगार पर इनडायरेक्ट रोक लगाई जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार मिलना और मुश्किल हो जाएगा। इस फैसले के खिलाफ जनवरी के दूसरे हफ्ते में पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अग्निवीर स्कीम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 18 साल के युवाओं को भर्ती किया जा रहा है और 22 साल के लड़कों को 1 साल की ट्रेनिंग देकर रिटायर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच अप्रैल 2026 में रिटायरमेंट के बाद पंजाब आ रहा है। मान ने कहा कि उन्हें इन युवाओं की बहुत चिंता है क्योंकि उन्होंने हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली है और बुरे लोग उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए उन्हें पंजाब पुलिस से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button