March 27, 2026 9:24 pm
ब्रेकिंग
KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक यु... हैरान कर देगा सच! बॉलीवुड की पहली स्पाई फिल्म में रणवीर सिंह नहीं, बल्कि 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने मचाया... बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, 'सूर्य तिलक'... Coconut Water with Lemon: क्या नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके फाय... Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत IRCTC Action on Amul: वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया 'खराब दही', IRCTC ने अमूल कंपनी से मांगा जवाब India-Russia LNG Deal: भारत और रूस के बीच बड़ी LNG डील की तैयारी, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहास... बड़ी चेतावनी: 11 युद्धों का कड़वा अनुभव और अमेरिका की वो 'एक भूल', क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर उसी रास्ते प... Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहा...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और पुलिस की तरफ से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना की कई टुकड़ी पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस दौरान उनके साथ जम्मू पुलिस भी मौजूद है. इस बीच सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है.

जम्मू पुलिस की माने तो उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें एक जवान शहीद हो गया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि यहां सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. सूत्रों के अनुसार, ये संभवतः आतंकवादियों का वही समूह है जिसे हाल ही में रामनगर क्षेत्र में ट्रैक किया गया था. ये 3 पाकिस्तानी आतंकवादी हो सकते हैं.

इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है. घटनास्थल पर भारी फोर्स मौजूद है. इसके साथ ही पुलिस के कई जवान भी सेना के साथ हैं. पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड पर काम कर रही है. यही कारण है कि बीते 24 घंटों में सेना की ये दूसरी कार्रवाई है. सेना के सूत्रों की माने तो इस समय घाटी में 100 से ज्यादा आतंकी एक्टिव हैं.

एक्शन मोड में सेना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सेना ने मोर्चा संभाल रखा है. बुधवार (23 अप्रैल ) को सुरक्षाबलों को बारामूला में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सुरक्षाबलों ने यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर करते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से दो एके सीरीज राइफलें, चीनी पिस्टल और 10 किलोग्राम आईईडी के साथ अन्य सामग्री बरामद की. खबर है ये आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही सेना के जवानों ने इन्हें मार गिराया.

Related Articles

Back to top button