March 3, 2026 5:02 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र बदलने की मांग पूरी नहीं, किसानों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाइवे जाम

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर किसानों ने भगतदेवरी के पास चक्काजाम कर दिया. शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल पिथौरा ब्लॉक के धान उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली में साल 2021-22 से धान खरीदी की जा रही थी, लेकिन इस साल उसे छोटेलोरम शिफ्ट कर दिया गया है. जिससे किसानों को खरीदी केंद्र में चार किलोमीटर दूर धान लाकर बेचने में काफी परेशानी हो रही हैं.

किसानों ने किया चक्काजाम: किसानों का कहना है कि उन्हें अब ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा है. समय की बर्बादी भी हो रही है. किसान रवि शंकर कश्यप और अमृत लाल बरिहा ने बताया कि पहले हमारी समस्या को शासन प्रशासन को बता दिया गया था. व्यवस्था कर समस्या खत्म करने का आश्वासन मिला था, लेकिन हमारे साथ धोखा किया जा रहा है.

अगर मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे- रवि शंकर कश्यप, किसान, महासमुंद

किसानों ने बताई परेशानी: महिला किसान सुबनैय्या गुडेक का कहना है कि 2022 से हमारे गांव में धान खरीदी केंद्र शुरू हुआ है, लेकिन अब हमारे खरीदी केंद्र को छोटे लोरम में ले जाकर धान खरीदा जा रहा है. अगर जल्द ही हमारे गांव में धान खरीदी शुरू नहीं होगी तो आगे और प्रदर्शन करेंगे.

महासमुंद जिला प्रशासन ने क्या कहा ?: वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार मनीषा देवांगन ने कहा कि किसानों को समझाइश दी गई है कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है. कई जिलों में किसानों को धान खरीदी को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में महासमुंद में कब परेशानी खत्म होगी. इस पर प्रशासन का क्या रुख होता है. यह देखने वाली बात होगी.

Related Articles

Back to top button