February 23, 2026 7:04 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का ऐलान, सतना HIV ब्लड ट्रांसफ्यूजन में लेंगे एक्शन

सतना: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सतना पहुंचे. उन्होंने विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स की व्यापारिक संस्था का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सतना में 6 मासूम के एचआईवी संक्रमण मामले को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि, ”दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और मासूम बच्चों एवं उनके परिजन को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे.”

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सतना जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित 6 मासूम को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, ”दोषियों पर सख्त करवाई होगी. इसके अलावा इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हम प्रयास करेंगे.” इसके साथ ही HIV पॉजिटिव 6 मासूम बच्चों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि, ”यह प्रकरण 4 महीने पहले ही आईसीटीसी में सामने आ गया था. थैलेसीमिया के जो मरीज होते हैं उन्हें महीने में तीन बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन करना पड़ता है.

कहां हुई लापरवाही, जांच जारी
थैलेसीमिया के मरीज बड़े गंभीर रहते हैं, और जो ब्लड इन्हें चढ़ाया जाता है उनकी हर प्रकार से जांच होती है. ब्लड डोनेट करने वाले डोनर का ब्लड ब्लड बैंक में आता है. हम लोग पूरे 6 महीने में इसको ट्रैक कर रहे हैं. इन 6 बच्चों में एक के माता-पिता एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे. तो वह कारण समझ में आ गया है. लेकिन बाकी लोगों का ब्लड कहां-कहां चढ़ा है और कहां के कैंप में लापरवाही हुई. कौन से ब्लड बैंक से उन्हें ब्लड चढ़ा. इन सब चीजों की जांच पड़ताल की जा रही है. जिसके लिए हमने प्रदेश स्तरीय 6 वरिष्ठ अधिकारियों की जांच समिति बना दी है. केंद्र की एक टीम भी जांच कर रही है.”

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, ”इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो और जो लोग इसमें लापरवाही की है उनको सजा मिले, यह सब चीज सुनिश्चित करेंगे. लेकिन थैलेसीमिया के मामले में उन्हें ब्लड चढ़ाना भी उनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और उसे दौरान इस प्रकार की जो घटना हुई है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. कार्रवाई करने के मामले में सरकार बहुत सख्त है.

स्वास्थ्य विभाग में होगी 30 हजार लोगों की भर्ती
राजेंद्र शुक्ला ने कहा, ”लंबे समय से एक ही जगह पर स्वास्थ्य विभाग में जमे हुए कर्मचारियों की स्थानांतरण की प्रक्रिया तो है ही. लेकिन अभी तो स्वास्थ्य अमले की कमी भी है. इस कमी को पूरा करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में हम करीब 30 हजार लोगों की भर्ती स्वास्थ्य विभाग में कर रहे हैं. जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर हो सके. लेकिन जो अमला अभी उपलब्ध है, उसमें अगर किसी की शिकायत आती है उसके खिलाफ कार्रवाई होती है. लेकिन स्वास्थ्य अमले को बढ़ाना भी लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए जरूरी है.”

Related Articles

Back to top button