February 24, 2026 5:38 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
लाइफ स्टाइल

चेहरे पर से नहीं जा रहे पिंपल्स के जिद्दी दाग, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी और कई कारणों से चेहरे पर पिंपल्स होना आम बात है. खासकर के गर्मी में मौसम में उमस, पसीना और चेहरे पर ऑयल ज्यादा आने के कारण पिंपल्स से जुड़ी समस्या काफी आम हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन पिंपल को समय के साथ-साथ धीरे-धीरे कम होने लग जाते हैं, लेकिन उनके दाग चेहरे पर ही नजर आने लगते है.

पिंपल्स के बाद इनके निशान आसानी से नहीं जाते हैं. इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं और कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजें चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में और उनका उपयोग कैसे किया है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स के दाग को हल्का करने में मदद करते हैं.ताजा एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और रोज रात सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते है. इसके अलावा आप दिन में इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर भी लगा सकते हैं.

शहद और दालचीनी का पेस्ट

शहद और दालचीनी का मिश्रण एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है. एक चम्मच शहद और आधा ½ चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें.

चंदन और गुलाब जल

चंदन और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. यह स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. इसलिए एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर 10 से 20 मिनट तक लगाएं. इस पेस्ट के सुखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें.

बेसन, हल्दी और दही का उबटन

1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश करें. ये पेस्ट स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है.

कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि किसी चीज से आपकी स्किन को एलर्जी हो सकती है. जिसके कारण फायदे की जगह पर उस चीज का उपयोग करने से नुकसान भी हो सकता है.

Related Articles

Back to top button