February 11, 2026 4:52 pm
ब्रेकिंग
Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ...
उत्तरप्रदेश

रील का ‘रियल’ क्लाइमेक्स! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रेमी जोड़े का हुआ निकाह; मुरादाबाद में चर्चा का विषय बनी अनोखी शादी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है, जिसमें युवती खुद अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात कहती नजर आई. वहीं, प्रेमी भी साफ तौर पर कहता दिखा कि वह युवती की इच्छा के अनुसार उसके साथ रहना चाहता है.

दोनों युवक-युवती बालिग हैं और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद दोनों के परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह कराने का फैसला लिया. परिवार के बड़ों की उपस्थिति में दोनों का निकाह संपन्न कराया गया. निकाह के बाद युवती अपने पति के साथ उसके घर चली गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद जहां पहले परिजन हैरान थे, वहीं अब दोनों की शादी की खबर इलाके में खुशी और राहत का विषय बनी हुई है.

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों की प्रतिक्रिया

मामला जनपद के मूंढापांडे थाना इलाके का है. वीडियो के वायरल होते ही युवक-युवती के परिवारों में हलचल मच गई थी. शुरुआत में परिजनों को लगा कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है, लेकिन वीडियो देखकर सच्चाई सामने आ गई. युवती ने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है. यह सुनने के बाद दोनों परिवारों ने सामाजिक विवाद से बचने के लिए आपसी सहमति से दोनों का निकाह कराने का फैसला किया. लोगो के साथ हुई बैठक में मौलवियों और बड़ी-बुजुर्ग हस्तियों की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी कराई गई.

प्रेम से निकाह तक पहुंची कहानी बनी चर्चा का विषय

युवक स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है. वहीं उसकी युवती से जान-पहचान हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. दोनों के रिश्ते की जनकरी शुरू में परिजनों से छिपी रही, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद सब स्पष्ट हो गया. अब निकाह के बाद दोनों एक साथ रह रहे हैं और परिवार भी इस फैसले से संतुष्ट दिख रहा है. फिलहाल यह प्रेम कहानी इलाके में मिसाल के रूप में चर्चा में है.

Related Articles

Back to top button