February 24, 2026 9:34 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
दिल्ली/NCR

कोहरे की चादर में कैद दिल्ली! 97 उड़ानें रद्द, 200 से ज्यादा लेट; रनवे पर ‘जीरो विजिबिलिटी’ ने थामी रफ्तार

पिछले कुछ दिनों से उत्तरी भारत में हर सुबह कोहरे की चादर छाई हुई है और रविवार को भी यह सिलसिला जारी है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई. सड़क, हवाई और रेल तीनों ही से यात्रा करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक 97 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जिनमें 48 आने वाली और 49 जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. 200 से ज़्यादा फ्लाइट्स भी लेट हुई हैं. रेलवे की बात करें तो, खराब मौसम और कोहरे की वजह से नॉर्दर्न रेलवे की ओर चलाई जाने वाली 50 से ज़्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने जारी की एडवाइजरी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें चेतावनी दी गई कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति विजिबिलिटी को प्रभावित कर रही है और चुनिंदा एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी या बदलाव हो सकता है.

AAI की एडवाइजरी में लिखा था, “उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति विजिबिलिटी को प्रभावित कर रही है और चुनिंदा एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी या बदलाव हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट अपडेट चेक करें और एयरपोर्ट यात्रा और फॉर्मेलिटीज़ के लिए अतिरिक्त समय दें.”

दिल्ली एयरपोर्ट ने क्या कहा?

रविवार को सुबह 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट की पैसेंजर एडवाइजरी में कहा गया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य बने हुए हैं, लेकिन यात्रियों को अपडेटेड फ्लाइट शेड्यूल के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से सलाह लेने की सलाह दी गई.

X पर एडवाइजरी में लिखा था, “दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशंस सामान्य बने हुए हैं. अपडेटेड फ्लाइट शेड्यूल के लिए, कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें या एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. हम सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हैं.”

Related Articles

Back to top button