April 3, 2026 6:45 pm
ब्रेकिंग
Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी
मनोरंजन

जब पर्दे पर पाकिस्तानी आतंकवादी बनने वाले थे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने ऐसे लगाई अक्ल ठिकाने

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस पिक्चर में उनके काम की हर किसी ने तारीफ की है. वहीं बेटे की तारीफ करने से ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं पाए. हाल ही में उन्होंने बेटे की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. बिग बी ने बेटे के लिए ये तक लिख दिया था कि इसे देखते हुए कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि ये अभिषेक बच्चन हैं.

वैसे आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जब भी अभिषेक बच्चन के काम से प्रभावित होते हैं तो वो उनकी खूब तारीफ करते हैं. वहीं बेटे को करियर को लेकर सलाह भी देते हैं. अभिषेक के एक्टिंग डेब्यू के वक्त भी बिग बी ने जूनियर बच्चन को बड़ी सलाह दी थी. पहली ही फिल्म में अभिषेक पाकिस्तानी आतंकवादी का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन बिग बी के कहने पर अभिषेक ने पिक्चर छोड़ दी थी.

इस फिल्म में पाकिस्तान आतंकवादी बनने वाले थे अभिषेक

अभषेक बच्चन ने एक्टिंग डेब्यू से पहले पिता अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म ‘मेजर साब’ (1998) में प्रोक्डशन बॉय के रूप में काम किया था. इसके प्रोड्यूसर बिग बी ही थे. इसके बाद अभिषेक ने पिता की राह पर चलते हुए एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनका डेब्यू फिल्म ‘समझौता एक्सप्रेस’ से होने वाला था. ये पिक्चर अभिषेक को निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऑफर की थी.

अमिताभ ने ठिकाने लगाई अक्ल

अभिषेक तो फिल्म में काम करने के लिए मान गए थे, लेकिन जब अभिषेक और राकेश ने अमिताभ बच्चन को स्क्रिप्ट सुनाई तो बिग बी ने इसे नकार दिया था. उन्होंने इसे बकवास स्क्रिप्ट बताया था. पिता की ये बात सुनकर अभिषेक ने फिल्म से खुद को दूर कर लिया.

‘रिफ्यूजी’ से किया डेब्यू

समझौता एक्सप्रेस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद अभिषेक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी. ये पिक्चर 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी. इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान लीड रोल में थीं. ये करीना की भी डेब्यू फिल्म थी. हालांकि पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

Related Articles

Back to top button