February 12, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

हरदा में करणी सेना का आंदोलन, 50 हजार कार्यकर्ता जुटे, शहर छावनी में तब्दील

हरदा : इसी साल जुलाई में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा में रविवार को नेहरू स्टेडियम में सुबह से करणी सेना का जन क्रांति आंदोलन शुरू हो गया. कई जिलों से कार्यकर्ता हरदा में जमा हुए हैं. करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आयोजन स्थल के मंच पर पहुंच गए हैं. आंदोलन मे राजपूत समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं.

आंदोलन में सर्व समाज के लोग भी शामिल

करणी सेना के इस आंदोलन में सर्व समाज के लोग भी शामिल हो रहे हैं. हरदा में पहली बार किसी आंदोलन मे इतने लोग शामिल हो रहे हैं. शहर के नेहरू स्टेडियम मे हो रहे इस आंदोलन मे लोगों को बैठने की भी जगह नहीं मिल रही है. लगभग 50 हजार लोग स्टेडियम में मौजूद हैं. आंदोलन में मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं.

करणी सेना प्रमुख भूख हड़ताल पर

करणी सेना ने 21 सूत्रीय मांगों के लेकर ये आंदोलन शुरू किया है. करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर 14 दिसंबर से ही भूख हड़ताल पर है. आंदोलन मे भूख हड़ताल पर बैठने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. जिला प्रशासन के अनुसार आंदोलन के लिए मात्र एक दिन की परमिशन दी है लेकिन जीवन सिंह शेरपुर का कहना है “सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.” अब जिला प्रसासन क्या कदम उठाएगा, इस पर लोगों की निगाहें हैं.

5 माह पहले हुए लाठीचार्ज से गुस्से में करणी सेना

मामले के अनुसार राजपूत समाज के एक युवक ने हीरा खरीदा था. आरोप है कि एक व्यापारी द्वारा असली हीरा बदल कर नकली हीरा थमा दिया गया. थाने मे शिकायत भी की गई लेकिन करणी सेना के लोगों ने कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया और 12 और 13 जुलाई को थाने का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी लाठीचार्ज किया गया था.

पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

वहीं, करणी सेना के जनक्रांति आंदोलन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने जिले में 5 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. प्रदर्शन स्थल से लेकर जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों तक पुलिस की कड़ी नजर है. एक दिन पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, इसमें 3 जिलों की पुलिस के साथ ही 10 कंपनियां शामिल रहीं.

Related Articles

Back to top button