April 3, 2026 7:20 pm
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...
छत्तीसगढ़

कवर्धा के SLRM केंद्र में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

कवर्धा: शहर के एसएलआरएम (कचरा प्रबंधन) केंद्र में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. वार्ड क्रमांक 3 में कैलाश सरोवर के पास स्थित नगर पालिका परिषद का ये SLRM है. जहां आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

काले धुएं से दहशत: आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में केंद्र में रखा सारा कचरा जलने लगा. ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग डर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू: स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पालिका, फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कोई जनहानि नहीं: इस घटना में एसएलआरएम केंद्र में जमा अधिकांश कचरा जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि आगजनी में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग लगने के कारणों की जांच जारी: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या कचरे में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

प्रशासन मौके पर मौजूद: घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी अपने पार्षद साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया. प्रशासन और नगर पालिका द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: इस घटना ने नगर पालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कचरा प्रबंधन केंद्रों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निगरानी की जरूरत बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button