February 11, 2026 11:13 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

UP मंत्री बेबीरानी मौर्य के भाई का अस्पताल में निधन, हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई उमेश कुमार का शनिवार को आगरा के जिला अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए गए थे, जहां खून का नमूना देने के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी मदद की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. वहीं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, जूता कारखाना संचालक उमेश कुमार को शनिवार दोपहर पेट में दर्द और बेचैनी महसूस हुई. वे किसी को साथ लिए बिना अकेले ही स्कूटर चलाकर जिला अस्पताल पहुंचे थे. वहां उन्होंने डॉ. आशीष मित्तल से परामर्श लिया. डॉक्टर ने उनकी स्थिति देखते हुए ब्लड प्रेशर चेक कराया. इसके बाद उन्हें तत्काल अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और खून की जांच की सलाह दी गई.

जांच की लाइन में बिगड़ी तबीयत

उमेश कुमार ने अस्पताल के कमरा नंबर 16 में ईसीजी कराया, जिसमें प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई थी. इसके बाद वे खून की जांच कराने के लिए कमरा नंबर 3 के बाहर लाइन में लग गए. दोपहर करीब 1 बजे लाइन में खड़े-खड़े ही वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े.

डॉक्टरों की कोशिशें रही नाकाम

अस्पताल के कर्मचारी उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे. जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोड़ा ने बताया कि मरीज की धड़कनें बंद हो चुकी थीं. डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) दिया और शॉक भी लगाया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उनकी धड़कन वापस नहीं लौटी. हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया.

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही मंत्री बेबी रानी मौर्य के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस दुखद खबर की सूचना दी थी. मंत्री के बेटे अभिनव मौर्य ने घटना की पुष्टि की. शनिवार शाम को ही आगरा के ताजगंज मोक्षधाम में उमेश कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Related Articles

Back to top button