February 12, 2026 4:42 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

संभल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

मेरठ के मुस्कान कांड को भला कोई कैसे भूल सकता है. अभी उस केस की यादें लोगों के जहन से गई भी नहीं थीं कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ऐसा ही हत्याकांड देखने को मिला. यहां भी एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या कर डाली. फिर उसके शव के टुकड़े कर दिए. उसके बाद उन टुकड़ों को पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.

पुलिस ने आरोपी महिला रूबी और उसके बॉयफ्रेंड गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. दिल दहला देने वाली ये खौफनाक वारादात सम्भल जिले से सामने आई है. इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक पॉलिथिन में युवक के शव के टुकड़े मिले थे. तुरंत पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई.

शव के टुकड़ों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की. उन टुकड़ों में कटा हुआ हाथ भी था. उस हाथ पर एक टैटू गुदा हुआ था. लेकिन सिर उसमें नहीं था. पुलिस के लिए इस हत्याकांड को सुलझाना एक चुनौती सा बन गया. मगर हाथ पर गुदे टैटू ने पुलिस की काफी मदद की. जांच में पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को खुद कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.

पुलिस ने तुरंत पूछताछ के लिए रूबी को थाने बुलाया. मगर उसके बयान काफी अटपटे थे. जिससे पुलिस को रूबी पर शक होने लगा. सख्ती से पूछताछ की गई तो रूबी टूट गई. फिर सामने आई खौफनाक साजिश के तहत मर्डर की दिल दहला देने वाली कहानी. पता चला कि रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ पति राहुल की हत्या की है.

सौरभ हत्याकांड जैसा हत्याकांड

शनिवार को कपड़ों के आधार पर परिजनों ने भी राहुल की पहचान की. पुलिस ने तुरंत रूबी और गौरव को अरेस्ट कर लिया. दोनों ने बताया कि मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जिस तरह मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर शव के टुकड़े किए थे, उसी तरह उन दोनों ने भी राहुल के शरीर के टुकड़े किए और अलग-अलग पॉलीथिन में भरा.

पुलिस की फोरेंसिक टीम ने राहुल के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या घर के अंदर ही की गई. फिर शव के टुकड़े कर उन्हें बैग में भरकर फेंक दिया गया. कटे हुए कई अंग अब भी पुलिस को नहीं मिले हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

सिर और कई अंग अभी भी गायब

सम्भल पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती है राहुल के गायब अंगों (सिर और अन्य हिस्सों) को बरामद करना. पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और साजिश की पूरी परतें खोलने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर लोगों की रूह को कंपाकर रख दिया है.

Related Articles

Back to top button