February 22, 2026 9:25 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
लाइफ स्टाइल

दोस्त हो या परिवार, बच्चों से बड़ों तक—हर किसी के लिए परफेक्ट गिफ्ट आइडिया

क्रिसमस का मौका सिर्फ बच्चों के लिए नहीं बड़ों के लिए भी बेहद खास होता है. इस खास दिन घरों से लेकर बाजारों को खूब सजाया जाता है. हर तरफ आपको बस क्रिसमस का जश्न देखने को मिलता है. ये त्योहार अब इतना पॉपुलर हो गया है कि, सिर्फ ईसाई ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं. क्रिसमस पर सांता का इंतजार हर किसी को रहता है. क्योंकि वो गिफ्ट देकर जाते हैं. खुद ही लोग अपनों के लिए सीक्रेट सांता बनते हैं और उन्हें गिफ्ट देकर स्पेशल फील करवाते हैं.

क्रिसमस नजदीक है और अगर आप भी अपने खास लोगों के लिए सीक्रेट सांता बन रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. अगर आपको गिफ्ट खरीदने में मुश्किल हो रही है कि क्या लिया जाए. तो हम आपको यहां क्रिसमस गिफ्ट के कुछ बेस्ट आइडियाज बता रहे हैं.

1. पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट्स (Personalized Gifts)

ऐसा गिफ्ट जो उनके नाम, फोटो या खास मैसेज के साथ होगा. ये आजकल काफी ट्रेंड में भी है और एक स्पेशल टच देता है. इसके लिए आप कस्टम Mug with Photo, नाम के साथ Keychain Personalized Cushion या Photo Frame दे सकते हैं. अपने बजट के मुताबिक आप इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं.

2. म्यूजिक गिफ्ट्स ( Musical Gifts)

अगर आपका कोई फ्रेंड या फैमिली मेम्बर म्युज़िक लवर है तो ये गिफ्ट्स उनके लिए बेस्ट रहेंगे. इसके लिए आप उन्हें Wireless Earbuds/ Bluetooth Headphones, Custom Playlist प्लस कार्ड दे सकते हैं. आप एक कार्ड में उस प्लेसिस्ट का लिंक दे सकते हैं, जिसमें आपके और उनके यादगार गाने हों. ये भी उनके दिल को छू जाएगा.

3. बुक के साथ नोट ( Book Plus Note)

किसी इंस्पायरिंग, मोटिवेशनल या फिक्शन बुक के साथ एक प्यारा हाथ से लिखा नोट लिख कर गिफ्ट करें. ये बहुत स्पेशल फील करवाएगा और हमेशा उन्हें याद रहेगा. बुक्स के लिए आप, सेल्फ हेलप, कविता, आर्ट, कुकिंग या बिजनेस से जुड़ी किताबें चुन सकते हैं.

4. DIY गिफ्ट बॉक्स (Handmade Gift Box)

DIY गिफ्ट बॉक्स भी एक बेस्ट और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है. जो सामने वाले को ये फील करवाता है कि आप उनके लिए कितना एफर्ट कर सकते हैं और ये काफी इम्पैक्टफुल होता है. इसके लिए आप एक बॉक्स में चॉकलेट, कुकीज, सेंट वाली कैंडल, फ्लावर्स और एक नोट भी रख सकते हैं.

5. एसेटिक/वेलनेस गिफ्ट (Self-Care & Wellness)

आजकल सेल्फ केयर बहुत ट्रेंड में है. ऐसे में आप भी किसी अपने को एसेटिक या वेलनेस गिफ्ट दे सकते हैं. इसके लिए आप आरोमाथेरेपी कैंडल सेट, बाथ बॉब और स्पा किट, स्किन केयर सेट या हर्बल टी कॉम्बो चुन सकते हैं.

Related Articles

Back to top button