March 16, 2026 3:40 pm
ब्रेकिंग
कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! 'न नक्शा, न राख'—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की... फरीदाबाद में 'अवैध कॉलोनियों' का महा-स्कैम! 10 सालों में भू-माफियाओं ने बिछाया जाल, ACB की रिपोर्ट म... Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न...
छत्तीसगढ़

मां की हत्या के बाद बेटा गाता रहा गाना, जशपुर के कुनकुरी में हुई दिल दहलाने वाली वारदात

जशपुर: कुनकुरी थाना इलाके में बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. वारदात कुनकरी के वार्ड नंबर 10 की है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बेटे ने मां की हत्या क्यों की अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है.

मां की हत्या के बाद बेटा गाता रहा गाना: स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी बेटा मां की हत्या के बाद घर में बैठकर गाना गाता रहा. जबकि घर के भीतर उसकी मां के शव के टुकड़े पड़े थे. हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी बेटे ने जमकर उत्पात मचाया. बड़ी मुश्किल से आरोपी बेटे को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया.

बेटा बना कातिल: जिस महिला की हत्या हुई उसका नाम गुला बाई यादव है. आरोप है कि 55 साल की गुला बाई यादव की हत्या उसके 30 सालके बेटे जीत राम यादव ने कर दी. हत्या की वारदात को बेटे ने क्यों अंजाम दिया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी बेटे से लगातार इस संबंध में पूछताछ कर रही है.
कुनकुरी पुलिस ने जताया शक: कुनकुरी पुलिस ने बताया कि जब वो आरोपी बेटे को पकड़ने के लिए उसके घर गए तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी. घर के भीतर क्षत विक्षत हालत में उसकी मां का शव जमीन पर पड़ा था. हत्या में इस्तेमाल किया गया कुल्हाड़ी भी मौके पर खून से सना रखा रहा. कुनकुरी पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है जैसे लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस का कहना है कि मां की हत्या के बाद वहां पर बैठकर गाना गाना ये बताता है कि उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं है. पुलिस ने कहा कि ये अभी शुरुआती जांच में कहा जा सकता है. हम इसकी जांच करेंगे मेडिकल जांच के बाद और भी बातें साफ हो जाएंगी.

जो शुरुआती जानकारी हमारे सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना लग रहा है. हम सभी एंगल से इस हत्या की जांच कर रहे हैं. हत्या की असली वजह क्या है ये पता लगाया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद मर्डर का मोटिव साफ हो पाएगा: शशि मोहन सिंह, एसपी, जशपुर

गांव के लोगों को नहीं हो रहा घटना पर विश्वास: हत्या की वारदात के बाद गांव के लोग डरे सहमे हैं. गांव वालों को शक है कि हत्या के पीछे कोई बड़ी वजह हो सकती है. गांव वाले दबी जुबान में कह रहे हैं कि कोई बेटा कैसे इस तरह से अपनी मां का ही कत्ल कर सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button