April 3, 2026 8:58 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
झारखण्ड

गैंगस्टर प्रिंस खान ने पलामू के सोना कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है. रंजीत सोनी की मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में ज्वेलरी की दुकान है. गैंगस्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से रंजीत सोनी को एक वॉइस मैसेज भेजा है. जिसके माध्यम से उन्होंने कारोबारी से एक करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की है. वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी है कि रंजीत सोनी एक करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी जमा करे.

कारोबारी ने थाने दर्ज कराई एफआईआर

पीड़ित रंजीत सोनी के द्वारा मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि रंजीत सोनी नामक जेवर कारोबारी से प्रिंस खान द्वारा रंगदारी की मांग की गई है. मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. फिलहाल कारोबारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है और इलाके में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है.

गैंगस्टर से जुड़े लिंक तलाशने में जुटे पुलिस

गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े लिंक को पलामू पुलिस द्वारा तलाशा जा रहा है और उनके खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं. दरअसल प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के जरिए वॉइस मैसेज में रंगदारी को प्रोटेक्शन मनी और छोटे सरकार टैक्स का नाम दिया है. गैंगस्टर ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा है कि वह दुबई से बोल रहा है. रविवार को वॉइस मैसेज के माध्यम से कारोबारी को धमकी मिली थी. पलामू में गैंगस्टर द्वारा रंगदारी मांगे जाने का यह पहला मामला है.

Related Articles

Back to top button