March 7, 2026 3:01 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
राजस्थान

गुलाबी नगरी में ‘नो ई-रिक्शा ज़ोन’! प्रशासन की बड़ी सख्ती; हवामहल, छोटी और बड़ी चौपड़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे ई-रिक्शा

जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे क्षेत्र में अब भीड़ और ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने वाली है. परकोटे के अंदर ई-रिक्शा के संचालन पर बैन लगाया गया है. हालांकि, ये बैन हमेशा के लिए नहीं, बल्कि कुछ दिनों के लिए लगाया गया है. इस कदम का मकसद तंग गलियों में भीड़ को काबू करना और पैदल यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा बढ़ाना है. अधिकारियों के मुताबिक, ई-रिक्शा बैन होने से जाम की समस्या कम होगी और पर्यटक बिना किसी परेशानी के पिंक सिटी की सैर का आनंद ले सकेंगे.

परकोटे की चारदीवारी में शनिवार से ही ई-रिक्शा की एंट्री बंद कर दी गई. ऐसे में करीब 9 हजार ई-रिक्शा की चारदीवारी में एंट्री बंद हो गई. जैसे ही ई-रिक्शा परकोटे में बंद हुईं, यहां बाकी गाड़ियों को रफ्तार मिल गई और छोटी चौपड़ खुली-खुली नजर आई. ई-रिक्शा पर बैन लगाने का फैसला पर्यटन सीजन को देखते हुए लिया गया है. ऐसे में इस फैसले से पैदल यात्रियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ और हवा महल तक घूमना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

10 जनवरी तक नजर नहीं आएंगी ई-रिक्शा

ये बैन 22 दिन तक जारी रहेगा, यानी 22 दिन तक चारदीवारी में कोई भी ई-रिक्शा नजर नहीं आएगी. इस बैन के बाद पहले ही दिन काफी बदलाव नजर आया, जहां वाहन रेंगते रहते थे. वहां वाहनों ने खुली जगह पर एक दम रफ्तार पकड़ी. यहां गाड़ियां 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती नजर आईं. अब 10 जनवरी तक आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ई-रिक्शा और अवैध वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी.

ऑटो चालकों की मनमानी हो गई शुरू

इस दौरान स्लो मूविंग और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक बैन रहेगी. पर्यटक बसों को सांगानेरी गेट से एंट्री की इजाजत दी जाएगी, जबकि उन्हें रामगढ़ मोड़ से बाहर निकाला जाएगा. इधर ई-रिक्शा के बंद होने के बाद ऑटो चालकों की मनमानी सामने आने लगी. यात्रियों का आरोप है कि बड़ी चौपड़ से छोटी चौपड़ के बीच तय किराए से ज्यादा वसूली की जा रही है और एक छोटे से सफर के लिए 50 रुपये तक लिए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button