February 28, 2026 10:12 pm
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा कारोबार के 2 मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 60 म्युल अकाउंट खुलवाकर किया करोड़ों का लेनदेन

अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त दो मास्टरमाइंड सटोरियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सट्टा के मास्टरमाइंड अमित मिश्रा उर्फ पहलू भी शामिल है जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।

सरगुजा पुलिस को मिले ठोस सबूत

आपको बता दें कि, सरगुज़ा पुलिस के द्वारा म्युल अकाउंट की लगातार जानकारी इकट्ठी की जा रही थी। इसी कड़ी में साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को पुख्ता सबूत मिलने के बाद इन आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनियोजित तरीके से क्रिकेट मैचों में लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा लगाकर अवैध धन अर्जित करने का प्रयास कर रहे थे। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों से सट्टा खेलने और खिलाने के स्पष्ट सबूत मिले हैं।

आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस

आरोपियों ने अपने व्यक्तिगत खातों के साथ-साथ परिचितों के बैंक खातों का उपयोग सट्टे की रकम के लेन-देन में किया था। मुख्य आरोपी अमित मिश्रा उर्फ पहलू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। सरगुजा पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध सट्टे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button