April 3, 2026 5:38 pm
ब्रेकिंग
कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ...
पंजाब

सीमा पार ड्रग तस्करी मामले में ED को सफलता, आरोपी को मिली कड़ी सजा

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल कार्यालय को सीमा पार ड्रग तस्करी से जुड़े एक मामले में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। विशेष पीएमएलए अदालत, जालंधर ने 22 दिसंबर 2025 को अपने फैसले में आरोपी अथर सईद को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत के आदेश के अनुसार यदि आरोपी जुर्माने की राशि अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त तीन महीने का कठोर कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा, मामले में अपराध से अर्जित की गई करीब 17 लाख रुपये की राशि को जब्त कर सरकारी खाते में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।

ईडी अधिकारियों के अनुसार यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत दर्ज किया गया था और अदालत के इस फैसले से ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को मजबूती मिली है।

Related Articles

Back to top button