February 23, 2026 2:23 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

‘इस्तीफा दे दो…’ पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को सख्त Warning

खन्ना : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी है। खन्ना के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के मामले में गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड करने के बाद डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य के बाकी कर्मचारियों को भी सख्त लहजे में चेताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर सरकारी नौकरी करनी है तो ईमानदारी से करनी होगी। उन्होंने सरकारी डॉक्टरों से कहा कि अगर उन्हें प्राइवेट प्रैक्टिस करनी है तो वे अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी की सोच के अनुसार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह भ्रष्टाचार आर्थिक हो या नैतिक। उन्होंने डॉक्टरों को लगन और लोगों के प्रति सहानुभूति के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अधिकतर डॉक्टर ऐसे हैं जिन्होंने कोविड के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। सभी बहुत ही मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। लेकिन 1-2 प्रतिशत डॉक्टर ऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि खन्ना के सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि डॉ. कविता ड्यूटी पर होने के बावजूद बिना सूचना दिए अस्पताल से चली गई थीं। इमरजेंसी में SMO ने खुद फोन कर उन्हें अस्पताल आने को कहा, लेकिन वह नहीं आईं। इस कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई। SMO ने खुद ऑपरेशन करके मां की जान बचाई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचकर डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया और उनके लाइसेंस को रद्द करने तथा केस दर्ज करवाने की बात भी कही है।

Related Articles

Back to top button