April 4, 2026 9:34 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
देश

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों की पृथ्वी पर वापसी अब नजदीक है. ये सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को एक्सिओम स्पेस के मिशन Axiom-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, शुभांशु 14 जुलाई को ISS से वापसी की यात्रा शुरू करेंगे. नासा के अनुसार उनका स्पेसक्राफ्ट धरती के वायुमंडल में धीरे-धीरे प्रवेश करेगा और फिर 15 जुलाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा. शुभांशु शुक्ला की वापसी पर उनके पिता ने कहा कि 15 जुलाई को वह पृथ्वी पर वापस आ जाएगा. कल, 14 जुलाई को अनडॉकिंग होगी शाम 4.30 बजे के करीब.

शुभांशु शुक्ला का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापसी का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शुभांशु शुक्ला के पिता ने कहा, “वो जल्दी से जल्दी वापस आ आए, हम लोगों को बहुत खुशी है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो सकुशल वापस आ जाएं. हमारी दुआएं उनके साथ हैं. जब मेरी बात उनसे हुई थी, तब वो बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने बताया कि हमारे सभी काम समय पर हुए. कोई दिक्कत नहीं होगी. वहां लैब कैसी है? सोते कहां हैं? सूरज कैसे उगता है? यह सब कुछ उन्होंने हमें दिखाया. बड़ा अच्छा लगा उन्हें वहां प्रसन्न देखकर. यह हमारे लिए गर्व का पल है. हम अच्छी तरह उनका स्वागत करेंगे. उनका सम्मान करेंगे.”

“बाहें फैला कर उनका स्वागत करेंगे”

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, “इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है कि हमारा बेटा मिशन से वापस आ रहा है. अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करें, जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिलें. अपने बेटे के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहते हैं. हमें कोई डर नहीं है. हम बांहे फैला कर उनका स्वागत करेंगे, बस वो जल्दी आ जाएं.

इस मिशन की शुरुआत 25 जून को हुई थी जब स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ‘ग्रेस’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था.

Related Articles

Back to top button