March 6, 2026 5:56 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
छत्तीसगढ़

जामताड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिया आवेदन

जामताड़ा: जिला परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ जिला परिषद के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हेतु आवेदन जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डीडीसी को सौंपा. जिला परिषद के 7 सदस्य हैं जिन्होंने आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा.

वर्तमान में जिला परिषद के 14 निर्वाचित सदस्य में 13 सदस्य हैं

जामताड़ा जिला परिषद में कुल 14 निर्वाचित सदस्यों में वर्तमान में 13 सदस्य हैं. एक सदस्य की मृत्यु होने के बाद एक सीट खाली पड़ी हुई है. 13 निर्वाचित सदस्यों में से 7 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा है.

सदस्यों का क्या कहना है

अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जिला परिषद के सदस्यों का कहना है कि वर्तमान जिला परिषद की अध्यक्ष राधा रानी सोरेन ने अभी तक एक भी बैठक नहीं बुलाई है और ना ही फंड की कोई जानकारी देती हैं. इसलिए उनके खिलाफ में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.

जिला परिषद के अध्यक्ष ने लगाया भेदभाव का आरोप

जिला परिषद की अध्यक्ष राधा रानी सोरेन भाजपा से संबंध रखती हैं. उन्होंने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. क्योंकि वह बीजेपी से हैं, इसलिए कांग्रेस द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है.

उन्होंने जामताड़ा विधायक और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर साजिश करने का आरोप लगाया. बहरहाल जो भी हो जिला परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गरमा गई है.

Related Articles

Back to top button