February 23, 2026 6:05 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
धार्मिक

करियर में चाहिए तरक्की? आज ही अपनी डेस्क से हटा दें ये 5 चीजें, वरना रुक जाएगी ग्रोथ

हर व्यक्ति चाहता है कि उसको उसके काम में सफलता प्राप्त हो, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम या तरक्की नहीं मिलती, जिससे मन निराश हो जाता है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऑफिस केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि व्यक्ति की प्रोफेशनल एनर्जी और प्रोडक्टिविटी का केंद्र होता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर अगर कुछ चीजें रखी हैं, तो तरक्की, धन लाभ और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है. ऐसे में आइए वास्तु के हिसाब से जानते हैं कि ऑफिस की डेस्क पर कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए?

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें

जूठे बरतन या बचा हुआ खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर भोजन के जूठे बर्तन और बचा हुआ खाना बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना वास्तु और स्वच्छता दोनों ही लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है. डेस्क पर जूठे कप, प्लेट्स या बचा हुआ खाना रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. आसपास की ऊर्जा को अशुद्ध होती है. काम में मन नहीं लग पाता. सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

हिंसक तस्वीरें

ऑफिस डेस्क पर किसी भी तरह की हिंसक तस्वीरें, जंगली जानवरों की आक्रामक मूर्तियां, या युद्ध से संबंधित कोई भी शोपीस नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक विचार पैदा होते हैं. तनाव बढ़ता है. सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं.

सूखे या मुरझाए फूल पौधे

ऑफिस डेस्क पर सूखे या मुरझाए फूल पौधे कभी नहीं रखने चाहिए. सूखे या मुरझाए हुए फूल और पौधों को नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है. ऐसा करने से उर्जा सूखती है और मन में निराशा उत्पन्न होती है.

पुराने और उपयोग न होने वाले दस्तावेज

ऑफिस डेस्क पर पूराने बिल, रद्दी कागज या ऐसे दस्तावेज नहीं रखने चाहिए, जिनका उपयोग न किया जाता हो. ऐसी चीजों से करियर में ठहराव आता है. इतना ही नहीं नए अवसर भी रुकते हैं.

टूटी या फटी वस्तुएं

टूटी या फटी हुई चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, इसलिए ऑफिस की डेस्क पर टूटा पेन, कोई शोपीस हो या कंप्यूटर का टूटा माउस या अन्य कोई भी टूटी और फटी चीज नहीं रखनी चाहिए. इससे काम में बाधाएं आती हैं. आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.

Related Articles

Back to top button