March 11, 2026 4:01 pm
ब्रेकिंग
15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30...
मध्यप्रदेश

हेड कांस्टेबल के साथ युवकों ने की मारपीट, विवाद होते देख गाड़ी रोक पहुंचे थे बीच बचाव करने..वीडियो वायरल

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में विवाद की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल के साथ युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत देखने हेड कांस्टेबल गया था। रास्ते में युवकों का झगड़ा होता देख पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकी और बीच बचाव का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान युवकों ने हेड कांस्टेबल को ही शिकार बना डाला।

 फिलहाल पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। युवकों के झगड़े का वीडियो भी सामने आया है। द्वारकापुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसके पहले भी राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शराबी युवकों द्वारा एक हेड कांस्टेबल का नाम देखकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया था। पुलिसकर्मी का कसूर ये था कि, उसने रेलवे स्टेशन परिसर में शराबी युवकों को शराबखोरी करने से मना किया था।

आरोप यह था कि, रेलवे स्टेशन परिसर में कार में शराब पी रहे युवकों ने जीआरपी हेड कांस्टेबल के बेच पर उसका नाम देखकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। यही नहीं हमलावरों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसपर कांग्रेस ने सवाल खड़े करने शुरु कर दिए थे।

Related Articles

Back to top button