February 23, 2026 4:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

स्कूल ग्राउंड पर कोर्ट परिसर निर्माण का विरोध, छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

कोंडागांव : कोंडागांव जिला कार्यालय से लगे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल का ग्राउंड विवादों में घिर गया है. प्रशासन ने जिले में प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन के निर्माण के लिए 5 एकड़ (करीब 2 हेक्टेयर) भूमि की मांग की थी, जिसके तहत जिला कार्यालय परिसर और स्कूल ग्राउंड का अधिग्रहण किया गया. पीडब्ल्यूडी विभाग ने बुधवार सुबह ग्राउंड में निर्माण कार्य शुरु किया तो बच्चों का आक्रोश फूट पड़ा.

छात्रों को नहीं चाहिए वैकल्पिक मैदान

छात्रों का कहना है कि पूरे वार्ड में यही एकमात्र मैदान है, जहां वे खेल, व्यायाम और सांस्कृतिक गतिविधियों का अभ्यास करते हैं. यदि यहां न्यायालय भवन बन गया तो उनके पास खेलकूद के लिए कोई वैकल्पिक मैदान नहीं बचेगा. छात्रों का तर्क है कि पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं. खेल के लिए निर्धारित एक घंटे के समय में स्कूल से दूर किसी दूसरी जगह जाकर वापस आना संभव नहीं है.इस पूरे मामले में जिला शिक्षाधिकारी ने वैकल्पिक ग्राउंड की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है.

खुदाई शुरु होते ही छात्रों ने किया विरोध

आपको बता दें कि खुदाई शुरू होते ही बच्चों ने निर्माण कार्य का विरोध किया. देखते ही देखते दर्जनों छात्र-छात्राएं कलेक्टोरेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर सड़क पर बैठ गए. उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मैदान बचाने की मांग की.

कलेक्टर ने कहा वहीं होगा निर्माण

छात्रों के अनुसार कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ग्राउंड पर ही न्यायालय भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा और खेल गतिविधियों के लिए किसी अन्य स्थान को चुना जाएगा. लेकिन छात्रों का कहना है कि आसपास कोई अन्य ग्राउंड उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह आश्वासन व्यावहारिक नहीं है.छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे कल फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे. प्रशासन एक ओर विकास की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चों से उनका एकमात्र खेल मैदान छीनकर खुद सवालों के घेरे में आ गया है.

Related Articles

Back to top button