February 22, 2026 9:53 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में अभिभावकों से बोले मंत्री ओपी चौधरी, ‘बच्चों के सपने पूरे करने दें, उनका सहयोग भी करें’

बेमेतरा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक कार्य़क्रम में छात्रों के अभिभावकों से कहा कि जो भी बच्चों का सपना है उसे पूरा करने दें. साथ ही उन्हें सहयोग भी करें, यही बच्चे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे. ये बातें उन्होंने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव में कही. इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.

कलेक्टर से मंत्री बनने का सफर: स्कूल के वार्षिक उत्सव के मंच से मंत्री चौधरी ने अपने स्कूल जीवन से लेकर IAS और मंत्री तक के सफर को विस्तार से बताया. कहा कि मैं छोटा था और पिता जी शिक्षक थे, अचानक वो मुझे छोड़ कर इस दुनिया से चले गए, वैसे मुझे अनुकंपा नौकरी मिल जाती लेकिन मेरी मां जो खुद चौथी क्लास पढ़ी थी उन्होंने कहा कि छोटी सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अच्छे बडे अधिकारी बनना. इस बात को मैंने ठान लिया.

मां का सपना पूरा करते हुए कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर मैं IAS बना और छत्तीसगढ़ में पहली पोस्टिंग कलेक्टर के रूप में रायपुर में मिली. मेरा बेमेतरा से भी बहुत ज्यादा लगाव है क्योंकि यहां में एसडीएम के पद पर पदस्थ था. जब भी बेमेतरा का आने का मौका मिलता है तो मैं नहीं छोड़ता हूं– ओपी चौधरी, वित्त मंत्री

भावना बोहरा ने कहा, ये गर्व की बात: पंडरिया विधायक भावना बोहरा एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर हैं. स्कूल के 15 साल के सफर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर मुझे गर्व होता है. स्कूल के बच्चों के नाटक, संगीत, सब कुछ शिक्षाप्रद है.

कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ लोक संस्कृति भी: वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी जहां देश भक्ति कार्यक्रम और धार्मिक कार्यक्रम ने भी समां बांधा. नन्हें बच्चों का कार्यक्रम देखकर पालक भी मंत्रमुग्ध दिखे. आदि शिव द्वारा ब्रह्मा विष्णु की उत्पत्ति और संसार की रचना की झांकी को बच्चों ने बखूभी दिखाया. साथ ही कार्यक्रम में नाटक के दौरान बच्चों ने अशिक्षा और समाज की कुरीति को लेकर भी शानदार प्रस्तुति दी.

स्कूली बच्चों ने समाज में शिक्षा के स्थान और महत्व को बताया जिसे देखकर मंत्री ओपी चौधरी ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की तारीफ की.

Related Articles

Back to top button