March 29, 2026 6:55 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
दिल्ली/NCR

दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश… यूपी के 40 जिलों में अलर्ट, बिहार से लेकर बंगाल तक बरसेंगे मेघ, जानें-अन्य राज्यों का हाल

मानसून के प्रभाव से देश भर में बरसात हो रही है. अब मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने जा रहा है. इस नए वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी से लेकर पश्चिमी भारत तक में मूसलाधार बरसात हो सकती है. शनिवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज भी देश की राजधानी में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. आज सुबह के दौरान बिजली चमकने के साथ आंधी चल सकती है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दोपहर के दौरान भी बिजली चमकने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में ये आंधी बारिश का दौर 29 अगस्त तक दौर जारी रह सकता है.

यूपी के 40 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है. प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज देर शाम या रात में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. 26 अगस्त से प्रदेश में बारिश की की तीव्रता में कमी आ सकती है

इन राज्यों में होगी बारिश

शनिवार कोओडिशा में मूसलाधार बारिश देखने को मिली. ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश हो सकती है. आज पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है. राजस्थान के दक्षिणी इलाके में 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में 29 अगस्त तक तेज बारिश संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 29 अगस्त तक भारी जबकि 27 और 28 अगस्त को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में ऑरेंजअलर्ट

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है कि वो अगले 24 से 72 घंटों तक सतर्क रहें. उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में गरज के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है. पिथौरागढ़ में भी बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button