February 12, 2026 1:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
बिहार

“इंसानियत शर्मसार, सीमा विवाद में उलझी खाकी”: पटना में 7 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, 4 थानों की पुलिस नापती रही अपनी हदें

राज्य में पुलिसिंग को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. राज्य सरकार भले ही पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करती हो, लेकिन राजधानी से सटे फतुहा में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां सीमा विवाद में एक-दो नहीं बल्कि चार-चार थानों की पुलिस उलझी रही और करीब 7 घंटे से भी ज्यादा समय तक शव रेल लाइन के नीचे पड़ा रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी से सटे फतुहा स्टेशन और बंका घाट स्टेशन के बीच जेठुली गांव के पास पोल नंबर 525/13 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया. ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे स्थानीय लोगों को हुई. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन सीमा विवाद में उलझी चार-चार थानों की पुलिस मौके पर नहीं पहुँची. नतीजतन, अज्ञात युवक का शव करीब सात घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा.

बताया जा रहा है कि यह घटना अप लाइन पर हुई. ट्रेन से गिरने के बाद शव रेल पुलिया के नीचे गिर पड़ा, जबकि उसका शॉल रेल ट्रैक में ही फँसा रह गया. फतुहा और बंका घाट रेल थाने की पुलिस को घटना की जानकारी थी, लेकिन दोनों ने इसे स्थानीय थाना क्षेत्र बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया. इसके बाद स्थानीय नदी थाना की पुलिस भी वहाँ पहुँची, लेकिन उसने भी यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि शव रेलवे ट्रैक के पश्चिम में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आता.

अंत में, देर रात करीब 10 बजे फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भिजवाया गया.

बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई, वह फतुहा रेलवे स्टेशन और बंका घाट रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से अलग क्षेत्र में आता है. दोनों रेल थानों का तर्क था कि आउटर सिग्नल के बाहर की घटना स्थानीय थाना देखता है, जबकि नदी थाना का तर्क था कि रेल की अप लाइन पश्चिम दिशा में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आता. वहीं फतुहा थाना का कहना था कि शव पुलिया के नीचे था, इसलिए यह नदी थाना क्षेत्र में आता है. पूरा मामला इसी विवाद में उलझा रहा.

हालांकि, फतुहा के SDPO अवधेश कुमार ने थानों के बीच विवाद होने की बात से इनकार किया. उनका कहना है कि शव को फतुहा थाना ने ही उठाया है. आने-जाने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं हुआ.

Related Articles

Back to top button