March 29, 2026 6:43 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
टेक्नोलॉजी

“AI की रेस में पलटा पासा”: Google Gemini ने ChatGPT को छोड़ा पीछे, अपनी ‘सुपरफास्ट’ स्पीड से दुनिया को चौंकाया

AI की रेस में कौन आगे और कौन पीछे है, बहुत से लोग ये जानने में दिलचस्पी रखते हैं. Artificial Intelligence की दौड़ में गूगल का AI टूल Gemini लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अब हाल ही में एनालिटिक्स फर्म सिमिलरवेब के नए डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल में वेब पर जेनरेटिव AI ट्रैफिक में जेमिनी का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा है जबकि OpenAI के ChatGPT की बढ़त में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

एक साल पहले तक एआई रेस में Google Gemini का मार्केट शेयर सिर्फ 5.4 प्रतिशत था और आज यह आंकड़ा बढ़कर 18.2 प्रतिशत हो गया है. इसका मतलब कि एक ही साल में जेमिनी की तीन गुना से ज्यादा ग्रोथ हुई है. वहीं, दूसरी ओर एआई की रेस में ChatGPT का मार्केट शेयर 87.2 प्रतिशत से घटकर 68 प्रतिशत हो गया है.

एक्सपर्ट्स इस बदलाव को एक बड़े AI माइग्रेशन का हिस्सा बता रहे हैं, जहां यूज़र्स पूरी तरह से एक ही एआई टूल पर निर्भर होने के बजाय अलग-अलग एआई टूल्स को इस्तेमाल कर रहे हैं. सॉलिड फाइनेंस के CEO सैम बदावी ने कहा कि ये नंबर रैंडम नहीं हैं. अगर लोगों की वेब एक्टिविटी उनकी असली पसंद को दिखाती है, तो गूगल के बढ़ते शेयर से पता चलता है कि वह सिर्फ़ मुकाबला नहीं कर रहा है, बल्कि कंपनी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है.

Google Gemini की ग्रोथ के पीछे की वजह?

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके पीछे का एक मुख्य कारण ये हो सकता है कि गूगल ने चुपचाप AI को उन प्रोडक्ट्स में शामिल कर दिया जिसका लोग डेली इस्तेमाल करते हैं. गूगल ने इसे Chrome, Android, Google Workspace टूल्स जैसे Docs और Gmail के अलावा Google Search में भी शामिल कर दिया है. हर जगह जेमिनी की मौजूदगी से यूजर्स इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button