February 25, 2026 1:07 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गूंजेगा स्मार्ट मीटर के आतंक का मुद्दा

मंडला : लंबे-चौड़े सब्जबाग दिखाकर घरों में लगाए स्मार्ट मीटर अब लोगों की नई समस्या बन गए हैं. स्मार्ट मीटर से आम आदमी ही नहीं, पार्षद से लेकर विधायक भी परेशान हैं. बिजली बिल बेसिहाब तरीके से आने से लोगों के होश उड़े हुए हैं. ये नए मीटर लगने के बाद बिजली बिल 4 से 5 गुना ज्यादा आ रहे हैं. इन मीटर को लेकर लोगों के बीच कई प्रकार के भ्रम भी हैं.

कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित

स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने कलेक्टर की जनसुनवाई मे शिकायतें की हैं. कलेक्टर के पास पार्षद भी पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतना भारी भरकम बिल हम लोग कैसे भरेंगे. इस बारे में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. बिजली कंपनी का दावा था कि ये स्मार्ट मीटर लगने से बिलों की गड़बड़ी बंद हो जाएगी. पहले इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए. जब वे फेल हुए तो स्मार्ट मीटर लगा दिए. अब ये भी फेल हैं.

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि इन मीटर के लगने के बाद शॉर्ट सर्किट की समस्या बढ़ गई है. कई जगहों पर इन स्मार्ट मीटर में आग लगने की घटनाएं हुई हैं. आग भी रात के दौरान लगती है. ऐसे में अगर विस्फोट की आवाज नहीं सुन पाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब हो रहे हैं. साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने से पहले आमजन को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई.

बीजेपी सरकार का नया स्कैम है स्मार्ट मीटर

मंडला के वार्ड पार्षदों के अलावा बिछिया विधायक नारायण पट्टा का कहना है “ये भारतीय जनता पार्टी का नया स्कैम है. किस तरह से जनता को लूटा जा रहा है. पहले इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए और अब अचानक पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिए. उपभोक्ताओं के अनाप-शनाप बिजली बिल आ रहे हैं. अगर कोई सिंगल फेस बिजली जला रहा है तो भी बिल 2 हजार से 5 हजार आ रहा है. सरकार को सब पता है. सरकार सब कुछ जानती है. लेकिन जनता को लूटा जा रहा है.”

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन

विधायक नारायण पट्टा का कहना है “इस मामले को लेकर कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी. विधानसभा के मानसून सत्र में ये मामला उठाया जाएगा.” वहीं, पार्षद विनय वरदानी और अनिल दुबे ने भी स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर रोष प्रकट किया है. पार्षदों का कहना है कि ये मीटर जबरन जनता पर थोपे गए हैं.

Related Articles

Back to top button