March 29, 2026 8:32 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
हरियाणा

अब लाइन नहीं, बस मशीन! अंबाला स्टेशनों पर ATVM से टिकट सुविधा शुरू, यात्रियों को मिनटों में मिलेगा टिकट

अंबाला: टिकट काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने नया कदम उठाया है। अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनें लगाई है। इनमें से अंबाला कैंट स्टेशन पर भी चार मशीन लगी है, जिससे अब यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें टिकट लेने के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

अंबाला रेल मंडल ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशन पर 46 एटीवीएम मशीनें लगाने का काम किया है। इस कार्य के प्राथमिक चरण में अंबाला रेल मंडल के अधीन 29 स्टेशन पर यह 46 मशीनें लगी है। इन मशीनों पर टिकट उपलब्ध करवाने के लिए रेल कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि स्टेशन पर आने वाले अनारक्षित टिकट यात्रियों को सुविधा मिल सके और उन्हें लंबी लाइनों में ना लगना पड़े। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चार मशीनें लगाई गई है। इससे यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी और जो यात्री टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े रहते थे। अब उन्हें लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वह चाहे तो इसका इस्तेमाल खुद भी आसानी से कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button