February 25, 2026 3:51 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

गिट्टी खदान में युवक को लेकर गए, फिर जमकर पिलाई शराब… दोस्तों ने चाकू से गोद डाला, मौत

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने घर की लड़की से प्रेम संबंध रखने के आरोप में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. मृतक की पहचान दिनेश दास मानिकपुरी उर्फ माडल (25) के रूप में की गई है. आरोपी युवकों का नाम सोहन कंडारा उर्फ पिंटू (25) और साहेब दास मानिकपुरी (19) है. पुलिस ने दोनों को ही गिफ्तार कर लिया है.

सोहन और मृतक दिनेश बचपन के साथी थे. दिनेश का सोहन के घर की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. 20 जुलाई को दोपहर में सोहन और साहेब मोपेड लेकर दिनेश के पास आए. दोनों ने दिनेश को पार्टी का झांसा दिया. इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर पार्टी करने नवा रायपुर के गिट्टी खदान गए. गिट्टी खदान के किनारे बैठकर तीनों ने शराब पी. आरोपियों ने दिनेश को अधिक शराब पिलाई.

प्रेम संबंध के आरोप में चाकू से गोदा

इसके बाद घर की युवती से प्रेम संबंध रखने का आरोप लगाकर चाकू से गोद डाला. इससे दिनेश की मौके पर ही जान चली गई. फिर आरोपियों ने शव को बोरी में भरा और खदान में फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लौटकर अपने घर आ गए. इतना ही नहीं दूसरे दिन वो काम पर भी चले गए. इधर युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई.

इस पूरे मामले में पुलिस ने क्या बताया

मृतक के परिजन आरोपियों के घर भी दिनेश के बारे में पूछने के लिए गए, लेकिन आरोपियों ने कहा कि उनको दिनेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक नवा रायपुर काया बांधा में रहता था. दोनों आरोपियों का घर भी नवा रायपुर काया बांधा में ही है. सोहन और दिनेश की बचपन की दोस्ती थी. सोहन के घर की युवती से मृतक का प्रेम संबंध था.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी युवक दिनेश को पार्टी का झासां देकर नवा रायपुर के गिट्टी खदान में लाए. फिर शराब पीने के बाद उसकी हत्या की. गुरुवार सुबह शव पानी से बाहर आ गया. फिर पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गुरुवार रात सड्डू बैरागी में भी एक युवक की उसके दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान देवेंद्र चंदवानी उर्फ राजा के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button