February 23, 2026 12:19 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

दो दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे 10 हजार से अधिक लोग, टंकी की सप्लाई ठप होने से हाल बेहाल

रायपुर : राजधानी के डगनिया पानी टंकी से पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद रहने के कारण 10 हजार से अधिक लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। अश्विनी नगर, लाखे नगर, सुंदर नगर, मैत्री नगर सहित वार्ड-41 और 42 के लोग शनिवार सुबह से पानी के लिए परेशान हैं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि रविवार शाम को नाराज नागरिकों ने टंकी परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार, डगनिया टंकी में पानी भरा होने के बावजूद अमृत मिशन के तहत बिछाई गई नई सप्लाई लाइन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शनिवार सुबह पहले पाइपलाइन फट गई थी, जिसे अस्थायी रूप से ठीक किया गया। इसके बाद सप्लाई लाइन की वाल जाम हो गई, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। दो दिनों से लगातार पानी न मिलने के कारण लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button