February 13, 2026 3:30 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Driving License बनवाने वालों को झटका, खड़ी हुई नई समस्या

लुधियाना : ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर सामने आई है। गवर्नमैंट कॉलेज परिसर में स्थित ड्राइविंग ट्रैक पर मंगलवार को तकनीकी खामी आने के कारण सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ड्राइविंग टैस्ट से जुड़ा सारा कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। इस दौरान अपने निर्धारित समय पर टैस्ट देने पहुंचे दर्जनों आवेदकों को घंटों धूप में इंतजार करना पड़ा और कई को बिना टैस्ट दिए वापस लौटना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, ड्राइविंग ट्रैक पर लगे सिस्टम में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे टैस्टिंग प्रक्रिया प्रभावित हो गई। हालांकि संबंधित अधिकारियों ने समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया और करीब दोपहर 2 बजे के बाद ही कामकाज बहाल हो सका। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या अनायास उत्पन्न हुई थी, जिसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया गया। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button