March 19, 2026 12:18 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

गणेश झांकी को लेकर बैरागी और कुर्मी समाज के गुटों खतरनाक झड़प, 3 घायल! इलाके में तनाव

रायसेन:रायसेन से एक तनाव वाली खबर निकलकर सामने आई है।गणेश झांकी को लेकर दो समाजों में झड़प हुई है जिसको लेकर माहौल काफी गरमा गया है। थाना कोतवाली के बनगवा गांव में कुर्मी और बैरागी समाज के दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। घटना  शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच पेश आई है।

जानकारी के मुताबिक बैरागी समाज के लोग श्री गणेश झांकी में आकर विवाद कर रहे थे। कुर्मी समाज के लोगों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ और विवाद बढ़ गया।

बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया लेकिन शनिवार सुबह फिर विवाद शुरू हो गया। बैरागी समाज के युवकों ने कुर्मी समाज के युवकों अनिकेत गौर, प्रमोद पटेल और संदीप गौर पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया । लिहाजा घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

इस वारदात के बाद कुर्मी समाज के लोग पहले थाना कोतवाली और फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। महिलाओं ने बैरागी समाज के युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने बैरागी समाज के सात लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।  हालांकि  सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button