February 23, 2026 9:00 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

पलामू के छतरपुर और हुसैनाबाद में भी काटा जाएगा ट्रैफिक चालान! लोगों को 90 किलोमीटर तक नहीं करना पड़ेगा सफर

पलामू: जिले के छतरपुर एवं हुसैनाबाद में भी ट्रैफिक का चालान काटा जाएगा. दोनों जगह पर सप्ताह में एक दिन कैंप लगाया जाएगा एवं चालान काटा जाएगा. जिस दिन चालान काटा जाएगा उसी दिन इलाके में ट्रैफिक नियमों को लेकर वाहनों की जांच भी की जाएगी. दरअसल पलामू ट्रैफिक जिला नहीं है, जिस कारण ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद चालान कटवाने के लिए लोगों को 90 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है. हालांकि पलामू को ट्रैफिक जिला बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

मेदिनीनगर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद में ट्रैफिक थाना खोलने का प्रस्ताव है. पलामू में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में ही लोगों को फाइन जमा करना पड़ता है. नए वर्ष के जश्न को देखते हुए पलामू में ड्रिंक एंड ड्राइव समेत कई मामलों को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है और इस संबंध में जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है.

पलामू एसपी ने दी जानकारी

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही अभी फॉग पड़ रहा है. जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जिले के सुदूर इलाकाे से डीटीओ दफ्तर काफी दूर है. जिससे लोगों को चालान कटवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खास करके हुसैनाबाद एवं छतरपुर से डीटीओ दफ्तर काफी दूर है. रोड सेफ्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सप्ताह में एक दिन हुसैनाबाद एवं छतरपुर में कैंप लगाया जाएगा और ट्रैफिक चालान काटा जाएगा.

चालान कटवाने के लिए लोग तय करते हैं 70 से 90 किमी का सफर

दरअसल पलामू में हर महीने 1500 से अधिक बाइक वालों का ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के आरोप में चालान काटा जाता है. चालान को कटवाने के लिए मोहम्मदगंज के इलाके के लोगों को 90 किमी, हुसैनाबाद से 73 किमी, हरिहरगंज से 67 किमी सफर तय करना पड़ता है. इसके अलावा कई इलाके के लोगों को 50 से 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है. ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले बाइक को थाना में ही जमा करना पड़ता है. लेकिन चालान कटवाने के लिए डीटीओ दफ्तर जाना पड़ता है और फिर बाइक को छोड़ा जाता है. जिससे लोगों को काफी समस्या होती है.

Related Articles

Back to top button