February 23, 2026 7:52 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

प्लास्टिक डोर पर कानून बेबस, ‘खूनी धंधा’ बेखौफ जारी

लुधियाना: शहर में इन दिनों प्लास्टिक डोर की सरेआम बिक्री ने लोगों की जान पर खतरा पैदा कर दिया है। यह खूनी डोर लगातार हादसों को न्यौता दे रही है। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें राह चलते लोग, दोपहिया वाहन चालक और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद डोर माफिया पर कानून का डर नजर नहीं आ रहा।

प्लास्टिक डोर की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर कार्रवाई तो कर रही है लेकिन कानूनी खामियों और ढीली धाराओं का फायदा उठाकर आरोपी बच निकलते हैं। हालात यह हैं कि पुलिस से बचने के नए-नए तरीके अपनाकर डोर विक्रेता फिर से बाजार में सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने लुधियाना समेत पंजाब के कई जिलों में प्लास्टिक डोर की भारी सप्लाई करने वाले एक किंगपिन को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक डोर भी बरामद की गई थी। हालांकि, मामला दर्ज करते समय मामूली धाराएं लगने और राजनीतिक सिफारिश के चलते आरोपी जल्द ही जमानत पर बाहर आ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जमानत पर बाहर आते ही उक्त आरोपी ने पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से प्लास्टिक डोर बेचने का काम शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि डोर माफिया को न कानून का डर है और न ही प्रशासन का। शहरवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सख्त धाराओं में केस दर्ज कर डोर माफिया की कमर नहीं तोड़ी गई, तो यह खूनी डोर और भी कई जिंदगियों को लहूलुहान कर देगी। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन कब तक इस जानलेवा धंधे पर पूरी तरह से लगाम कस पाते हैं।

11 दिसम्बर को थाना डिवीजन नंबर-4 में दर्ज हुआ था किंगपिन पर केस

बता दें कि 11 दिसम्बर को सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने एक अवैध हथियार के केस में रेड करने के लिए गई थी लेकिन वहां पर अवैध हथियार तो मिलें नहीं मगर प्लाटिक डोर का जखीरा जरूर मिल गया। तब पुलिस ने चांद सिनेमा के निकट से गुलचमन गली में रहने वाले रजित शर्मा को काबू कर उसके कब्जे से 1 हजार आठ प्लास्टिक के गट्टू बरामद किए थे। जब आरोपी रजित से पूछताछ हुई तो पता चला कि यह सारा माल न्यू माधोपुरी का रहने वाले चिंटू का है जोकि प्लास्टिक डोर बेचने का किंगपिन है। वह लुधियाना सहित पंजाब के अलग-अलग जिलों में प्लास्टिक डोर की सप्लाई करता है लेकिन इस मामले में पुलिस मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसी का फायदा उठाते हुए सबसे पहले रजित शर्मा ने जमानत हासिल कर ली, फिर किंगपिन चिंटू जोकि फरार चल रहा था, राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस के समक्ष पेश हुआ और उसकी जमानत हो गई।

हैरानी वाली बात यह है कि लुधियाना शहर में चिंटू और उसके रिश्तेदार ही प्लास्टिक डोर बेचने का बड़ा धंधा करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी थाना टिब्बा, थाना डिवीजन नंबर-4 सहित ओर भी कई थानों में केस दर्ज थे। पुलिस चाहे तो लुधियाना में प्लास्टिक डोर बिल्कुल खत्म कर सकती है, इसलिए पुलिस को किंगपिन पर लगाम कसनी पड़ेगी, मगर किंगपिन हर बाहर राजनीतिक सिफारिशों के चलते बच निकलता है और बेखौफ प्लास्टिक डोर कर खूनी धंधा जारी रखता है। इसके अलावा 2 दिन पहले सी.आई.ए. की पुलिस ने एक और केस दर्ज किया जिसमें हैबोवाल, राजन एस्टेट के रहने वाले अक्षय बहल, अटल नगर के लविश गुप्ता और गौरव कुमार को नामजद किया है। आरोपियों से पुलिस ने 960 प्लास्टिक के गट्टू बरामद किए हैं। यह बता दें कि अक्षय पर भी पहले केस दर्ज है जोकि चिंटू से माल लेकर आगे सप्लाई करता है।

राजस्थान से आ रही है डोर, दीवाली के आसपास लुधियाना के ट्रांसपोर्ट की जाती है स्टोर 

सूत्रों से पता चला है कि प्लास्टिक डोर का सारा माल आजकल राजस्थान से आ रहा है। आरोपी दीवाली के आसपास इस माल को ट्रांसपोर्टरों के जरिए मंगवा लेते है, फिर इसे अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते है। उन दिनों पर पुलिस का प्लास्टिक डोर पर ध्यान नहीं होता, इसलिए आरोपी आसानी से भारी मात्रा में प्लास्टिक डोर मंगवाकर पूरे पंजाब में सप्लाई कर देते हैं। अगर पुलिस ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम चैक करें तो आज भी उनके गोदामों में प्लास्टिक डोर के गट्टू बरामद हो सकते हैं।

प्लास्टिक डोर से महिला घायल, चेहरे और सिर पर लगे टांके

प्लास्टिक डोर से एक महिला घायल हो गई जोकि अपनी स्कूटी पर फुल्लांवाल रोड पर जा रही थी। इसी बीच महिला को प्लास्टिक डोर ने चपेट में ले लिया। डोर ने महिला के चेहरे और सिर पर कट लगा दिया जिस कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसके मुंह पर 35 और सिर पर 10 टांके लगाने पड़े।

Related Articles

Back to top button