February 25, 2026 1:58 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

फर्जी चेक से निकाल लिए 70 लाख, बिलासपुर पुलिस ने 2 बैंक कर्मियों समेत 4 को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: दूसरे के खाते से फर्जी चेक जारी कर कर 70 लाख की निकासी किए जाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है. धोखाधड़ी के केस में सरकंडा पुलिस ने 2 बैंक कर्मियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया. सरकंडा पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी चेक के माध्यम से 70 लाख रुपए खाते से निकाल लिए. फिलहाल सरकंडा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे जांच पड़ताल कर रही है.

फर्जी चेक के जरिए 70 लाख की निकासी: घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है जहां एचडीएफसी सरकंडा शाखा के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने 19 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि एडवर्ड थॉमस में 70 लाख रुपए का चेक आहरण के लिए प्रस्तुत किया और उस रकम को चेक के माध्यम से आहरित किया. लेकिन जिस कंपनी के नाम का यह चेक है उसने यह चेक जारी ही नहीं किया था. मामले में सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने गीतांजलि नगर फेज 2 में रहने वाले एडवर्ड थॉमस से पूछताछ की. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महंतपारा शिवरीनारायण के रहने वाले रितेश केसरवानी के द्वारा चेक लाकर उसे दिया गया. जिसके बाद चेक के जरिए अलग अलग खातों से रकम निकाली गई.

एचडीएफसी सरकंडा शाखा: रितेश केसरवानी के पकड़े जाने पर रितेश ने बताया कि बैंक कर्मचारी सोनम खूटे और सरकंडा के रहने वाले आरती यादव के साथ मिलकर फर्जी चेक के जरिए रकम आहरण किया है. पुलिस ने आरोपी एडवर्ड थॉमस, रितेश केसरवानी, सोनम खुटे और आरती यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय के आदेश पर इन सभी को जेल भेज दिया गया.

रिपोर्ट के बाद आरोपी एडवर्ड थॉमस को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पूछताछ में आरोपी ने रितेश केशरवानी नामक व्यक्ति द्वारा चेक लाकर देने पर अपने खाते में जमा कराकर अलग-अलग माध्यम से रकम निकाले जाने की बात बताई: सिद्धार्थ बघेल, सरकंडा सीएसपी

सरकंडा पुलिस: सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया की शिकायत पर रितेश केशरवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसके बाद ये पता चला कि बैंक की कर्मचारी सोनल खुंटे और आरती यादव के साथ मिलकर उक्त चेक को एडवर्ड थॉमस के माध्यम से बैंक में जमा कराया गया. जिसके बाद खातों से पैसे निकाले गए. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button