February 23, 2026 8:49 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का इंजीनियर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के झोनल कार्यालय, सुभाष चौक में पदस्थ जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

शिकायतकर्ता सूर्यकांत ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने नलिया बाखल, इंदौर स्थित एक गोदाम किराए पर लेकर उसमें स्टीम मशीन का व्यवसाय शुरू किया है। इस व्यवसाय के लिए उन्हें 10 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता थी। बिजली कंपनी द्वारा इसके लिए 40 हजार रुपये का शासकीय शुल्क तय किया गया था, लेकिन जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर ने इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की।

शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी शैलेन्द्र पाटकर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button