February 25, 2026 7:31 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

समाजसेवी को गैंगस्टर की धमकी, मांगी 1 करोड़ की फिरौती, रात में हमले की चेतावनी

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में अपराध की दुनिया एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रही है। एक प्रमुख समाजसेवी को अज्ञात गैंगस्टर की ओर से खुलेआम धमकी मिली है, जिसमें महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ी बुक करने पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकी में साफ चेतावनी दी गई कि रकम न देने पर रात के अंधेरे में ‘हमारे बंदे’ उनके घर पहुंचेंगे। यह घटना शहर में सनसनी फैला रही है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

समाजसेवी, जिनका नाम गोपनीय रखा गया है, ने बताया कि उन्हें फोन पर यह धमकी मिली। आरोपी ने कहा कि तूने फॉर्च्यूनर गाड़ी बुक कराई है, एक करोड़ रुपए दे दो वरना रात में हमारे लोग आकर सब कुछ संभाल लेंगे। पीड़ित का कहना है कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, जिसमें गरीबों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से नई वाहन बुक की थी, जो शायद अपराधियों की नजर में आ गई। मैंने कभी किसी से दुश्मनी नहीं की, लेकिन यह धमकी मेरे परिवार को डरा रही है,” उन्होंने भावुक होकर कहा। घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि धमकी देने वाले का नंबर ट्रेस किया जा रहा है और सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच हो रही है।

Related Articles

Back to top button