February 23, 2026 4:39 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

6 करोड़ का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़ और यूपी के बार्डर पर हुई कार्रवाई

बलरामपुर: बसंतपुर थाना इलाका अंतर्गत छत्तीसगढ़ यूपी अंतर्राजयीय धनवार चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस टीम ने चेकपोस्ट पर संदिग्ध ट्रक से करोड़ों का गांजा जब्त किया. जब्त किया गया गांजा नारियल की भूसी में छिपाकर ले जाया जा रहा था. गांजे की ये बड़ी खेप ओडिशा से राजस्थान जा रही थी. शक होने पर पुलिस ने ट्रक को धनवार चेक पोस्ट पर रोका और इसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक से गांजा जब्त हुआ. पुलिस के मुताबिक जब्त की गई गांजे की कीमत करीब 6 करोड़ है.

6 करोड़ का गांजा पकड़ा गया

धनवार चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे. गांजे की ये बड़ी खेप को ट्रक के जरिए राजस्थान पहुंचाना था. जिस ट्रक में गांजा लोड था वो ट्रक राजस्थान पासिंग गाड़ी है. गाड़ी में नीचे गांजा भरकर रखा गया था. किसी को शक नहीं हो इसके लिए ऊपर से नारियल की भूसी डाली गई थी. पकड़े गए गांजे के साथ तीन लोग भी दबोचे गए हैं. पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पकड़े गए तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ये पता भी लगा रही है कि इन तस्करों का जाल कहां तक फैला हुआ है और इनके किस किस से संबंध हैं.

पकड़े गए बदमाशों के नाम

  • अमनरीश कुमार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश
  • मनीष कुमार, अमेठी, उत्तर प्रदेश
  • अम्बरीश कुमार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश

बीती रात मुखबिर के जरिये हमें अहम सूचना मिली थी. खबर थी कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के धनवार बॉर्डर के आसपास एक ट्रक जिसके अंदर मादक पदार्थ लोड है, यहां से गुजरेगी. इसी तारतम्य में हमारी बसंतपुर थाना की टीम के द्वारा चेकिंग किया गया. चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जिसका पासिंग राजस्थान का था, उस गाड़ी को चेक किया गया. गाड़ी के ड्राइवर जो थे उनसे पूछताछ की गई. गाड़ी की चेकिंग में ये पता चला कि उसके अंदर कुछ गांजा जैसा कुछ मादक पदार्थ लोड है. जांच के दौरान कन्फर्म हुआ कि लोड सामान गांजा ही है. जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है: वैभव बेंकर, पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजे की इस बड़ी खेप का हमने वजन किया. वजन करने पर कुल 1198 किलोग्राम गांजा होना पाया गया. गांजे को ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

क्या है एनडीपीएस एक्ट

14 नवंबर 1985 को पारित कानून है. यह नशीले पदार्थों के भंडारण, उपभोग, परिवहन, खेती, कब्ज़ा, बिक्री, खरीद और विनिर्माण को नियंत्रित करता है. एनडीपीएस अधिनियम इन पदार्थों को परिभाषित करता है और उल्लंघन के लिए गंभीर दंड लगाता है. इसे 1988, 2001, 2014 और 2021 में चार बार संशोधित किया गया था. एनडीपीएस (संशोधन) अधिनियम 2021 29 दिसंबर 2021 को पारित किया गया था.

Related Articles

Back to top button