February 22, 2026 3:28 pm
ब्रेकिंग
Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को...
मध्यप्रदेश

Neemuch Police News: नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी; RI पर लगाए गंभीर आरोप, विभाग में मचा हड़कंप

नीमच : नीमच की कनावटी पुलिस लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक 50 वर्षीय होशियार सिंह अहीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में आत्मघाती कदम उठाया. उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

3 पेज का नोट लिख सोशल मीडिया पर डाला

प्रधान आरक्षक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले 3 पेज का नोट लिखा. इसे व्हाट्सएप पर कई लोगों को शेयर किया. इसमें रक्षित निरीक्षक (आरआई) विक्रम सिंह भदौरिया और हेड कॉन्स्टेबल प्रणव तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसमें लिखा है “नीमच पुलिस लाइन में सब कुछ बिक रहा है. रोजनामचा लिखने से लेकर ड्यूटी लगाने तक के लिए कर्मचारियों से पैसे लिए जा रहे हैं.”

रिश्वत लेकर ड्यूटी लगाने का आरोप

नोट में लिखा है “महोदय पुलिस को इतना भी मत बेचो कि ईमानदार आदमी नौकरी ही ना कर पाए. प्रणव तिवारी हर कर्मचारी से पैसे लेकर ड्यूटी लगाता है, जो पैसा देता है, उसे अच्छी जगह ड्यूटी मिलती है और जो नहीं देता, उसे प्रताड़ित किया जाता है.” जान देने वाले प्रधान आरक्षक होशियार सिंह 5 दिन की छुट्टी से लौटकर आए थे.

पीड़ित पत्नी व बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक प्रधान आरक्षक होशियार सिंह की बेटी अंजली ने बताया “मेरे पापा बहुत दिनों से परेशान थे. उन्होंने कंट्रोल रूम जाने से पहले 3 पेज का लेटर लिखा था. इसके बाद हमें सूचना मिली कि वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनके पापा वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान थे.” मृतक की पत्नी कमलेश देवी ने बताया “मेरे पति छुट्टी बढ़वाने के लिए कंट्रोल रूम पर गए थे. वह आरआई से काफी परेशान थे. हमें इंसाफ चाहिए. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.”

प्रताड़ना के आरोपों की गंभीरता से जांच

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया “नोट की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. कई बातें सामने आई हैं. वह जब पुलिस लाइन पर आए, तब ऐसी बात भी सामने आई हे कि शराब का सेवन किया था. उनका पुराना बैकग्राउंड भी वेरीफाई किया है, जिसमें उनकी 4 विभागीय जांच हो चुकी हैं. उनको 4 बड़ी सजा मिली थी. ये बात भी सामने आई है कि शराब के नशे में वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके थे.”

एसपी ने कहा “घटना दुखद और निंदनीय है. आरआई और हेड कांस्टेबल पर जो आरोप लगाए हैं, उसको भी हम तस्दीक कर रहे हैं. निष्पक्ष जांच की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button