February 11, 2026 11:42 am
ब्रेकिंग
Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ... Weather Update Today: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, कश्मीर में भारी बर्फबारी; जानें आपके राज्य में ब... Abhishek Sharma Admitted to Hospital: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फ... Canada School Shooting: कनाडा के सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल
पंजाब

Ludhiana के दंडी स्वामी रोड पर बवाल, स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने किया कांड

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में दंडी स्वामी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख कार सवार व्यक्ति ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ली।

जानकारी के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान कार सवार बदमाश ने कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से उतरकर उसे पकड़ने की कोशिश की, वह पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। हालांकि पुलिस किन बदमाशों का पीछा कर रही थी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद दंडी स्वामी रोड पर मौजूद दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button