February 24, 2026 10:59 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

जालंधर में युवती की संदिग्ध मौ’त का मामला, AAP नेता सहित कइयों पर FIR दर्ज

जालंधर : जालंधर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में पिछले साल 31 अगस्त को 20 वर्षीय घरेलू नौकरानी निखिता की संदिग्ध मौत के मामले ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रकरण में आप नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य व्यक्ति शिव के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच जालंधर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से भेजी गई ज़ीरो FIR के आधार पर शुरू की है। यह शिकायत सूरत वर्मा, जो यूपी के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव निबोरिया लोकाहवा के निवासी हैं, ने वहां की अदालत और पुलिस में की थी। सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि वह आत्महत्या जैसा बिल्कुल नहीं लगता था।

परिजनों का दावा है कि निखिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया, और जालंधर पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्हें रोहन सहगल और कृष्णा वर्मा द्वारा धमकियाँ दी गई थीं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार यूपी लौट गया और वहीं से न्याय की लड़ाई शुरू की। अब थाना-7 में FIR नंबर 179 दर्ज कर ली गई है, जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने की है। गौरतलब है कि 31 अगस्त की सुबह लगभग 9:30 बजे कोठी नंबर 125(ए) में निखिता का शव पहली बार पड़ोस में रहने वाली रुचि ने देखा था।

Related Articles

Back to top button