February 24, 2026 10:43 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
विदेश

नामांकन के 24 घंटे बाद ‘खामोश’ हुईं खालिदा जिया! फरवरी चुनाव से पहले बीएनपी को लगा सबसे बड़ा झटका

बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का आज मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. हालांकि एक दिन पहले ही खालिदा ने संसदीय चुनाव के लिए पर्चा भरा था. नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन उन्होंने 3 जगहों से पर्चा भरा था. देश में फरवरी में चुनाव कराए जाने हैं. पूर्व पीएम के बड़े बेटे और BNP के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान ने भी 2 सीटों पर पर्चा भरा है.

बेगम खालिदा ज़िया और पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान ने देश में 13वें नेशनल पार्लियामेंट्री चुनाव के लिए कुल 5 संसदीय सीटों से अपने पेपर जमा कराए थे. कल सोमवार को, नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन था, और खालिदा की तरफ से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में उम्मीदवारी को लेकर पेपर कराए गए. तारिक रहमान के लिए 2 सीटों से अपने दावेदारी पेश की है. यहां पर 12 फरवरी को संसदीय चुनाव कराए जाने हैं.

बीमारी की वजह से वैकल्पिक उम्मीदवार

स्थानीय अखबार ढाका ट्रिब्यून का कहना है कि तारिक रहमान की ओर से ढाका-17 सीट के लिए उनका नामांकन पत्र कल ढाका डिविजनल कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में BNP चेयरपर्सन के सलाहकार अब्दस सलाम, ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ BNP संयोजक अमीनुल हक और DAB के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर फरहाद हलीम ने जमा कराए. इसके अलावा उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र बोगरा-6 (सदर) से भी अपनी दावेदारी पेश की है.

रहमान के अलावा उनकी मां और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के लिए 3 सीटों से नामांकन पत्र जमा कराए गए. फेनी-1 सीट के लिए उनका नामांकन पत्र जिला रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में BNP वाइस चेयरमैन अब्दुल अवल मिंटो और चुनाव समन्वयक मुंशी रफीकुल आलम ने जमा किया. तब यह भी कहा गया कि खालिदा की बीमारी को देखते हुए एक वैकल्पिक उम्मीदवार को तैयार रखा गया है.

नामांकन पत्र पर खालिदा के दस्तखत का दावा

फेनी-1 सीट के अलावा सोमवार को ही खालिदा जिया की ओर से बोगरा-7 (गबतली-शाहजहांपुर) और दिनाजपुर-3 (सदर) सीट के लिए पर्चा दाखिल किया गया. नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान पूर्व पीएम के सलाहकार हिलालुज्जमां तालुकदार लालू ने कहा कि खालिदा जिया अभी शारीरिक बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, और उन्होंने खुद ही नामांकन पत्र पर दस्तखत किए हैं.

Related Articles

Back to top button