March 23, 2026 8:33 am
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में ‘खूनी’ हुई जमीन! विवाद में जमकर चलीं गोलियां, एक युवक की मौके पर ही मौत, इलाके में दहशत

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।

युवक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई। घटना के बाद युवक को गंभीर स्थिति में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजन पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाते नजर आए।

घटना सोमवार देर रात की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मृतक के परिजन शव को अस्पताल से बाहर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस से झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। हालात को देखते हुए मौके पर पहुंचे सीएसपी ने हस्तक्षेप करते हुए शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button