February 24, 2026 1:05 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

10 बजे के बाद नहीं बजेगा बाजा, रात 12.30 तक आयोजन करना होगा बंद, न्यू ईयर को लेकर जारी हुआ आदेश

रायपुर: नए साल को लेकर रायपुर पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 10:00 बजे के बाद कोई भी साउंड सिस्टम नहीं बजेगा. नए साल के लिए आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रात 12:30 बजे तक बंद करना होगा. राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा और फार्म हाउस सहित बार संचालकों को इस बाबत निर्देश जारी किया है. पुलिस ने आम लोगों से भी नए साल में सुरक्षित तरीके से मानने की अपील की है.

न्यू ईयर के जश्न को लेकर पुलिस की गाइडलाइन

रायपुर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अमरेश मिश्रा ने नए वर्ष के मद्देनजर रायपुर के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ ही सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक की. बैठक करके हादसा निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में नए साल को लेकर के ज्यादा सजग रहने की जरूरत पर जोर दिया गया है. अमरेश मिश्रा ने कहा कि जिस तरीके से नए साल में लोग सूखा नशा को खाने के चक्कर में रहते हैं, उस पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने वीआईपी और कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं धरना प्रदर्शन को बेहतर तरीके से खत्म करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं.

शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

न्यू ईयर की पार्टी को लेकर के दिए गए निर्देश में आईजी रायपुर रेंज ने कहा, क्लब बार एवं अन्य संस्थाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुलिस को सजग रहना है. नए साल पे अनैतिक कार्य को रोकने के लिए एवं समय सीमा पर सभी कार्यक्रम समाप्त हो जाएं, इस पर पहले से योजना बनाकर काम करने की जरूरत है. शरारती तत्वों पर कड़ी नजर पुलिस टीम को रखनी होगी.

एसएसपी ने दिए निर्देश, 10 बजे बाजा होगा बंद

नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रायपुर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश जारी किया कि 10:00 के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर भी रखी जाएगी. जिन स्थानों पर भी नए साल को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, उन सभी जगहों पर रात 12:00 बजे से 12:30 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यक्रम बंद करना होगा. शराब बिक्री को लेकर भी उन्होंने निर्देश जारी किए. लाल उमेद सिंह ने कहा कि निमय तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग मारपीट या नशे का कोई भी प्रारूप पाए जाने पर जो लोग भी नए वर्ष के आयोजनों का संचालन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके लाइसेंस को भी निरस्त किया जाएगा.

आयोजक को देनी है जानकारी, लगाना होगा सीसीटीवी

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश जारी कर कहा, जो लोग भी नए साल पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, उन्हें पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य है. अनुमति के लिए जो आवेदन दिया जाएगा उसमें कार्यक्रम के प्रकार, इसमें कितने लोगों को बुलाया गया है, उनकी संख्या कितनी है, साथ ही इसमें कौन से कलाकार या सेलिब्रिटी आ रहे हैं, उसका पूरा विवरण देना होगा. एसपी द्वारा दिए गए निर्देश में यह कहा गया है कि जो लोग भी नए साल पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिन स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, वहां पर क्लोज सर्किट कैमरा लगाना आवश्यक है.

ब्रीथ एनालाइजर से जांच, सादी वर्दी में निगरानी

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए निर्देश में यह भी कहा गया कि नए वर्ष में सभी लोग खुशनुमा माहौल में नया साल मनाएं, इसका सबको ध्यान रखना होगा. इसके लिए सभी लोगों का संयमित रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर ब्रीथ एनालाइजर लेकर पुलिस बल के फिक्स टिकट्स की तैनाती की गई है, जो वहां पर संदिग्धों की जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि हुडदंगियों पर लगाम लगाने साथ ही कोई अव्यवस्था न फैला सके इसके लिए बड़ी संख्या में सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती होगी.

Related Articles

Back to top button